फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 12 से शुरू होने वाले श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
हाथरस: बागला कॉलेज के मैदान में श्रीरामकथा के लिए तैयार होता पंडाल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
12 से शुरू होगा रामकथा महोत्सव, तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

वाटरप्रूफ पंडाल में लगेंगी आधा दर्जन एलईडी, बनेगा खोया पाया केंद्र
तैयारियों में जुटे आयोजक, वीआईपी व संत समाज का होगा आगमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के बागला इंटर कालेज के मैदान पर 12 जनवरी से शुरू होने वाली रामकथा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वाटरप्रूफ पंडाल में आधा दर्जन एलईडी लगाई जाएंगी। रामकथा में कई वीआईपी भी आएंगे। आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देेेने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के बागला कॉलेज के मैदान पर 12 जनवरी को कलशयात्रा के साथ रामकथा का आयोजन होगा। इसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल के माध्यम से भी होगा। कथा व्यास के रूप में श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। कथा की तैयारियों को लेकर शहर बागला मार्ग, सासनी गेट चौराहा, नगला भुस बाईपास, रुहेरी बाईपास पर स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे। ढाई फुट लंबा व दो सौ फीट चौड़ा वाटर प्रूप पंडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पंडाल को चार भागों में विभाजित किया जाएगा। राम खंड में वीवीआईपी, लक्ष्मण खंड में वीआईपी, भरत खंड में महिलाएं व शत्रुघभन खंड में पुरुषों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा व्यासपीठ पर फाइव डी प्रिंट का तुलसीदास जी रामायण लिखते हुए छवि चित्र लगाया जाएगा। चार वीआई शौचालयों का भी निर्माण होगा, जिसमें दो महिला व दो पुरुष के होंगे। मैदान पर लोहे की जाली से बैरीकेडिंग की गई है, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। एक खोया-पाया केंद्र भी बनाया जाएगा। यह पूरी व्यवस्था पंडा टेंट हाउस द्वारा की जा रही है। पूरे पंडाल में लोहे की बैरिकेडिंग का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें