फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल-कॉलेजों में तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
हाथरस: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते रिहर्सल करतीं छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए स्कूल-कॉलेजों में तैयारियां
विज्ञापन

देश भक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को लेकर चल रहा पूर्वाभ्यास
पुलिस महकमा भी परेड की तैयारियों में जुटा, सुरक्षा के भी किए जा रहे पुख्ता इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल कॉलेजों में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। वहीं पुलिस महकमा भी परेड की तैयारियों में जुटा है। जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसे लेकर बच्चे अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन के लोग भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करा रहे हैं, ताकि बच्चे गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छी प्रस्तुति दें। इधर, पुलिस विभाग में भी गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर पुलिस लाइन के ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। जहां पर सतरंगी रंगोली से परिसर को सजाया जाएगा। पुलिस कर्मी और फायर बिग्रेड कर्मी अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगे। इसके अलावा पुलिस के अधिकारी गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम भी करने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें