फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह के बच्चे की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल से किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव अलीपुर डेढ़ माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से बच्चे को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत एक दवा पीने से बिगड़ी है।
अतुल निवासी अलीपुर सासनी का डेढ़ माह का बेटा शुभम है। उसको कई दिनों से सर्दी/बुखार की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को बच्चे की हालत एकदम से ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे सासनी के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे एएलएस एंबुलेंस से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे की हालत खराब थी। परिजनों ने बताया है कि पोलियो की दवा पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चा पहले से कुपोषण का शिकार है और उसे कई दिनों से निमोनिया की शिकायत भी है। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी है। पोलियो की दवा से बच्चा बीमार नहीं हुआ है। यह दवा तो बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए पिलाई जाती है। पोलियो की दवा पीने से बीमार होने की बात का परिजनों में भ्रम है।
- डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें