फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव के मतदान में करीब 2500 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। इन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है। इन ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिले भर के कार्यालयों से कार्मिकों का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। अब तक जिले के करीब 10 हजार कार्मिकों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इस बार होने वाले चुनाव में मतदान के लिए करीब 2500 कार्मिकों को लगाया जाएगा। पदनाम वार इन कार्मिकों के ब्योरे को सेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मास्टर ट्रेनरों का चयन कर लिया गया है। यह ट्रेनर आयोग के निर्देश के क्रम में कार्मिकों को मतदान कराने को लेकर प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें