फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस हुई सक्रिय

विज्ञापन
हाथरस : निकाय चुनाव को लेकर सिकंदराराऊ में बैठक करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिकंदराराऊ नगर पालिका एवं पुरदिलनगर नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर काग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व सांसद स्व चंद्रपाल शैलानी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि नगर पालिका सिकंदराराऊ एवं पुरदिलनगर के चुनाव पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी तथा जीत हासिल करके रहेगी।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि सिकंदराराऊ नगर पालिका एवं पुरदिलनगर नगर पंचायत का चेयरमैन प्रत्याशी एवं वार्ड सभासद के प्रत्याशी वही होंगे, जिनको नगर कमेटी अनुमोदित करेगी। जिताऊ और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्षों से कहा कि वह मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोगों से संपर्क करें जनमानस के सुख दुख में सहभागी बनें। बैठक में वार्ड सभासद प्रत्याशी के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने आवेदन भी जिलाध्यक्ष को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से अखलाक भारती, चेयरमैन सरोज देवी, साकिर कुरैशी, निखिल पाठक, प्रदीप जादौन, राशिद कुरैशी, सगीर, अब्दुल्लाह कुरैशी, गफ्फार कुरैशी, शादाब कुरैशी, अयूब नेताजी, अशफाक कुरैशी, मुन्ना लाल शर्मा, बीना गुप्ता एडवोकेट, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, भोला पंडित, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु कुमार, बिलाल, फरदीन, आयुष सैलानी, अब्दुल गफ्फार, कासिम, मो अदनान, जीशान, जैद, मोहम्मद आसिफ, रोहित कुमार, शाहरुख, आसिफ कुरैशी, सद्दाम, फरमान, नदीम, शहबाज, सहाना आदि। बैठक की अध्यक्षता निर्मला शैलानी ने तथा संचालन नवेद खान ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें