फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेसिक स्कूलों के बच्चों की परीक्षा की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश के बाद विभाग इसकी तैयारी में जुटा है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1,200 स्कूल हैं। इनमें करीब एक लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से बच्चों की परीक्षा नहीं हुई है। उन्हें ऐसे ही अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है, लेकिन इस बार इन बच्चों की परीक्षा होने के संकेत शासन स्तर से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शाहीन ने बताया कि इस बार बच्चों की परीक्षा होगी। इसके अलावा जो भी शासन का आदेश होगा, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें