फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मकान से कीमती सामान, गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चौराहे के निकट स्थित स्वर्णधाम कॉलोनी से मंगलवार की दोपहर को बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर वहां रक्रखा कीमती सामान एवं सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
स्वर्णधाम कॉलोनी निवासी रिंकी पत्नी रामखिलाड़ी मूल रूप से गांव नगला गजू की रहने वाली हैं। थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह स्वर्णधाम कॉलोनी में चरन देवी के मकान में किराये पर रहती हैं। मंगलवार को चरन देवी गांव ऊतरा में अपने मायके में दवा लेने गई थीं। रिंकी स्वयं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर रिंकी के कमरे में रखा सामान, गले का सेट, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक चेन, एक मर्दानी अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद और चरन देवी के कमरे में रखा सामान दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और 21 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। हालांकि रिंकी ने चोरी का आरोप अपने पति रामखिलाड़ी पर ही लगाया है। चर्चा है कि पति-पत्नी के मध्य पहले से ही विवाद चला आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध मालूम होती है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें