फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छत्ते पर मारा पत्थर, मधुमक्खियों ने युवक और पशुओं पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव रतनगढ़ी में पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया। मधुमक्खियों ने एक युवक व कुछ पशुओं पर हमला कर दिया। जिसके चलते युवक व छह पशुओं की हालत खराब हो गई। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पशुओं का भी इलाज कराया जा रहा है।
बुधवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी में किसी ने मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खी हरकत में आ गईं और उनके पास से गुजरे राजपाल पुत्र टीकाराम पर मक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में बैठे आधा दर्जन पशुओं पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे पशु इधर-उधर भागने लगे। गांव के ही रहने वाले चंद्रपाल ने बताया कि हमले के बाद भैंस बुरी तरह सूज गईं। उन्हें धुआं लगाकर मधुमक्खियों को अलग करके उनका उपचार किया गया। युवक को शहर के किसी निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें