संत फ्रांसिस स्कूल में ट्रेनिग के दौरान मौजूद अधिकारी व ट्रेनिग देते ट्रेनर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा 2022 निर्वाचन में मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सेंट फ्रांसिस कॉलेज में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों से मॉकपोल की प्रैक्टिस ईवीएम व वीवीपैट के जरिये कराई गई। वहीं आयोग के निर्देशों के बारे में भी बताया गया।
जिले में निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम , द्घितीय व तृतीय को मतदान कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर 140 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों को मॉकपोल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पार्टी प्रस्थान से लेकर तीनों सेट जमा करने, पोलिंग बूथ पर की जाने वाली कार्रवाई, ईवीएम व वीवीपैट में आने वाले एरर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मास्टर ट्रेनरों से ईवीएम व वीवीपैट का संचालन भी कराया गया। पीडी एके मिश्र ने बताया कि तीनों यूनिट में वास्तविक मतदान से पूर्व खराबी आती है तो वह यूनिट बदली जाएगी।
वास्तविक मतदान के दौरान बीयू और सीयू खराब होगा तो पूरा सेट बदला जाएगा। उसको खराबी आने वाले सेट को रिजर्व कर लिया जाएगा। दूसरे सेट से मतदान कराया जाए। उसमें एक-एक मतदान कराकर मॉर्कपोल कराया जाएगा। वास्तविक मतदान के दौरान वीवीपैट में कोई खराबी आती है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट से वीवीपैट बदला जाएगा। इसमें मार्क पोल की आवश्यकता नहीं होगी।