फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दस लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

नगला अलगर्जी सहित कई इलाकों में चला अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार की सुबह कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दस लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी पाई गई। चेकिंग से बिजली चोरों व बकायेदारों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि शहर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इस कारण अधिकारियों की लगातार क्लास लग रही है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगला अलगर्जी सहित कई इलाकों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चलती मिली। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में जेई ऋतु शर्मा, प्रदीप कुमार, टीजीटू रमेश, प्रेम सिंह, विकार हुसैन, अनिल शर्मा आदि संविदा कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें