फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नवंबर में दर्ज हुए दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी चल रहा था फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने पड़ोस की 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसी के गांव से सुबह साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह यादव, रामवीर सिंह, शीलेश कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार और गौरव कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें