फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वीसीबी में खराबी से 35 गांवों में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति में व्यवधान भी बढ़ गया है। सोमवार की शाम को महौ विद्युत सब स्टेशन के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में खराबी आ गई। इस कारण करीब 35 गांवों में मंगलवार की देर शाम तक बिजली संकट रहा। लोगों को बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ तो ऊर्जा मंत्री लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने की बात कहते हैं, लेकिन जिले का बिजली सिस्टम भगवान भरोसे चल रहा है। आए-दिन शहर और ग्रामीण अंचल में बिजली ठप होना आम बात हो गई है। सोमवार की शाम को महौ सबस्टेशन की वीसीबी में खराबी आ गई। इस कारण धौरपुर, पहाड़पुर, नगला जायस, शेखूपुर मदन, मितनपुर, गढ़िया, नगला हीरा और भोगांव सहित करीब 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग पूरी रात चैन से सो भी नहीं सके। बिना बिजली के सुबह लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। उपकेंद्र के कर्मियों का कहना है कि वीसीबी की मरम्मत के लिए कोई विशेषज्ञ कर्मचारी भी नहीं आया। इस कारण मंगलवार की शाम तक लाइनमैन ही मशीन को सही करने की कोशिश में जुटे रहे। लोग सबस्टेशन के बार-बार चक्कर लगाते रहे। बिजली आपूर्ति कब तक सुचारु होगी, इस बारे में बात करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें