फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहन की ससुराल आए युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगला भोजा निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार की दोपहर को अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने अपने भाई को बुला लिया और फिर जमकर हंगामा हुआ।
आरोप है कि अपनी बहन के साथ मारपीट का विरोध करने पर युवक को ससुराल के लोगों ने बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली निरीक्षक अरविंद राठी का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला था। महिला के भाई की शिकायत पर पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें