फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आधे शहर में सुबह से शाम तक गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर में सुबह से शाम तक रहा बिजली संकट
विज्ञापन

तालाब चौराहा पर लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते आया व्यवधान
बिना बिजली के लोगों ने झेली परेशानी, घरेलू और व्यवसायिक काम रहे बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहरवासियों को बृहस्पतिवार को दोपहर से शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शहर के तालाब चौराहा पर कार्यदायी संस्था ने लाइन शिफ्टिंग का काम किया। इस कारण बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों ने दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन को हटाने का काम किया गया। खंभे लगाए गए। इस कारण शहर के बीसीएम फीडर से जुड़े रेवाड़पुरा रग्गा पाठक गली, सहित आधे शहर में सुबह से शाम तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। देर शाम बिजली आने के साथ लोग अपने पेंडिंग कामों निपटाने में जुट गए। इस मामले में एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि तालाब चौराहा पर लाइन शिफ्टिंग के चलते बीसीएम फीडर की सप्लाई बंद रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें