फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बैंक बंद होने से संभावित प्रत्याशी नहीं जमा कर पाए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। चुनाव मैदान में उतरने के लिए जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी व अन्य पदों के प्रत्याशी भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जैसे-जैसे नामांकन की तिथि नजदीक आ रही है पर्चे खरीदने के लिए भीड़ भी बढ़ती जा रही है।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में सुबह से ही ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी पर्चे खरीदने के लिए पहुंच गए। प्रधान पदों के लिए 72, बीडीसी के लिए 93 व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 121 पर्चों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसबीआई के बाहर चालान जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, लेकिन बैंक में ताला लगा होने के कारण अपना चालान जमा करने वाले संभावित उम्मीदवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन बैंकों को खुलने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बैंक में ताला पड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें