फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरओ, एआरओ को बताईं पंचायत चुनाव की बारीकियां

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण देते परियोजना निदेशक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया को लेकर आरओ/एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में हाथरस, सासनी, मुरसान के लिए तैनात आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण दिया। वहीं, दूसरे चरण में सादाबाद, सहपऊ, हसायन, सिकंदराराऊ के लिए तैनात आरओ, एआरओ को परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण दिया।
परियोजना निदेशक ने सभी आरओ, एआरओ को चकबंदी कार्यालय से मतपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितने चुनाव चिन्ह के मतपत्र की आवश्यकता है उतने ही चुनाव चिन्ह वाले मतपत्र प्राप्त करें। कटिंग वाले भाग को सुरक्षित तरीके से निरस्त कराना सुनिश्चित करें। आरओ अपने स्तर से प्रत्येक गड्डी के मतपत्रों को चेक करेंगे। इसके संबंध में एक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी रवानगी के संबंध में की गई तैयारियों की जांच करेंगे। मतदान के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। पीठासीन को दिए जाने वाले प्रशिक्षण में किसी एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ को प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। पीडी ने बताया कि प्रधान ग्राम पंचायत के लिए हरे रंग का, सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सफेद रंग का, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नीला व सदस्य जिला पंचायत के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें