फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क किनारे फुटपाथों पर गाड़ियों का कब्जा

विज्ञापन
हाथरस : शहर के आगरा रोड स्थित फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियां। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर टैक्सी वालों ने गाड़ियां खड़ी फुटपाथ घेर लिए हैं। इन अवैध वाहन स्टैंड के कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। फुटपाथों पर हो रहे इस कब्जे से नगर पालिका व जिला प्रशासन अनजान है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में शहर की सड़कों पर करीब ढाई लाख वाहन फर्राटा भरते हैं। इन वाहनों के हिसाब से शहर की सड़कें संकरी हैं। बाकी कसर फुटपाथ पर खड़ी होेने वाली टैक्सियों ने पूरी कर दी है। शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड, चामड़ गेट, मथुरा रोड आदि स्थानों पर टैक्सी वाले ने फुटपाथ पर कारें खड़ी कर लेते हैं। इस कारण वाहनों के आवागमन के दौरान जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बने फुटपाथों पर टैक्सी स्टैंड बने हुए हैं। इस कारण गंतव्य तक की दूरी तय करने में जाम से जूझना पड़ता है। नगर पालिका व जिला प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

-संदीप शर्मा
एक तो वैसे ही शहर की सड़कें संकरी हैं और ऊपर से फुटपाथों को कुछ लोगों ने टैक्सी स्टैंड बना दिया है। इस कारण आवागमन में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। टैक्सी स्टैंड बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
-सौरभ शर्मा, छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें