फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा : आशा घर-घर जाकर करेंगी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के साथ ही 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर न केवल परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का वितरण करेंगी, बल्कि स्थायी साधन अपनाने के लिए भी दंपतियों को प्रेरित करेंगी।
प्रदेश की सकल प्रजनन दर 2.1 पर लाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रमों पर पूरा जोर रहेगा। शासन द्वारा जारी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के आयोजन की गाइड लाइन में कहा गया है कि कंटेनमेंट और बफर जोन को छोड़कर गर्भ निरोधक साधनों का निशुल्क वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ 11 जुलाई को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सांसद, विधायक और मेयर की उपस्थिति में कराया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए व्हाट्स एप के जरिये लगातार जागरूक किए जाने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया इसके लिए परिवार नियोजन के अन्य साधनों समेत अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन और प्रसव उपरांत आईयूसीडी सेवाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें