फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूनम, प्रतिभा, धर्मेंद्र और सुदामा देवी चुनी गईं ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ को छोड़कर जिले में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्वक हो गया। इन ब्लॉकों पर मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। सासनी और हसायन में जहां भाजपा उम्मीदवार जीते तो सिकंदराराऊ में टाई हुए मुकाबले में सपा प्रत्याशी की लॉटरी लगी। हाथरस में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को हराया। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। हर ब्लॉक पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

हाथरस ब्लॉक से निर्दलीय पूनम पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी को पराजित किया। सासनी में सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल ने निर्दलीय आशा रानी को परास्त किया तो हसायन में भाजपा के धर्मेंद्र उर्फ पीलू ने निर्दलीय श्वेता सिंह को हराया। सिकंदराराऊ में भाजपा के अजय प्रताप और सपा समर्थित सुदामा देवी के बराबर वोट आए। ऐेसे में जब लाटरी डाली गई तो किस्मत ने सुदामा देवी का साथ दिया और वह ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

यह रहे विजयी प्रत्याशी
हाथरस पूनम पांडेय (निर्दलीय)
सासनी प्रतिभा कमल (भाजपा)
हसायन धर्मेंद्र (भाजपा)
सिकंदराराऊ सुदामा देवी (सपा समर्थित)
यह चुने जा चुके हैं निर्विरोध
मुरसान रामेश्वर उपाध्याय (भाजपा)
सादाबाद डॉ. रीना चौधरी (रालोद समर्थित)
सहपऊ रामकिशन (निर्दलीय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें