न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक पुलिसकर्मी ने कोरोना से जंग जीत ली है। उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना के 11 केस एक्टिव रह गए हैं। वहीं जिला प्रशासन के लिए यह राहत की खबर है कि पिछले दो दिन में 106 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। यभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद में तैनात एक पुलिसकर्मी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह यहां ओढपुरा में अपने घर पर मिला था। उसे तत्काल ही मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया गया था। उसके बाद वहीं उसका उपचार चला था। अब उक्त पुलिसकर्मी ने कोरोना से जंग जीत ली है। उसकी बाद की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ऐसे में उसे वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 11 केस ही एक्टिव रह गए हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि पिछले दो दिन में 106 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं।