फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वैक्सीन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की कूलर में आए करंट से मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृत पुलिसकर्मी रघुनंदन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ में कोरोना की वैक्सीन की सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल को शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कूलर से करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गए। यह देख अस्पताल प्रशासन के लोग घबरा गए और उन्हें बेहोशी की हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर पुलिसकर्मी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों की भीड़ लग गई।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 वर्षीय हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतनमान) रघुनंदन सिंह निवासी भीमनगर थाना बकेवर जिला इटावा की वैक्सीन की सुरक्षा में ड्यूटी लगी हुई थी। वह यहीं पर निवास भी करते थे। शुक्रवार की देर शाम को वह अपने कमरे के बाहर लगे कूलर में पानी डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्हें कूलर से करंट लग गया और बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। रघुनंदन सिंह को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस विभाग के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें