फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वेलेंटाइन डे वीक पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

शहर के एक रेस्टोरेंट में छात्रा की मौत के बाद सतर्क हुई पुलिस
रेस्टोरेंट व होटलों में आने जाने वालों का नाम व पता होगा रजिस्टर में दर्ज
सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त कराने के रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश, पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी रहेगी सक्रिय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आज से शुरू हो रहे वेलेंटाइन वीक पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शहर के एक रेस्टोरेंट में छात्रा की मौत के बाद पुलिस काफी अलर्ट हो गई है। अब रेस्टोरेंट व होटल में हर आने-जाने वाले का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस वीक पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी युवाओं पर नजर रखेगी।
शहर के एक रेस्टोरेंट में छात्रा की मौत के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि वेलेंटाइन वीक पर एंटी रोगिया टीमें शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट, होटल, स्कूल कॉलेजों के बाहर सक्रिय रहेगी। सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो अभियान पूरे वीक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिना आईडी के किसी को भी रेस्टोरेंट व होटल में एंट्री नहीं देने को भी कहा गया है, इसके लिए एक रजिस्टर मेंटेन करने करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि हर आने-जाने वाले की जानकारी रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें