फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लेखपाल से अभद्रता पर ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल से अभद्रता पर ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

25 कंबल चोरी करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। लेखपाल के साथ अभद्रता करना ग्राम प्रधान को मंहगा पड़ गया। लेखपाल ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नाजायज दबाव बनाने, सरकारी काम में बाधा डालने और घर में घुसकर जबरन 25 कंबल चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।
लेखपाल विवेक वार्ष्णेय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह ग्राम सठिया पर तैनात हैं। वह ग्राम पंचायत बिजाहरी में गोपाल नगर के सामने नई बस्ती में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। रिपोर्ट में आरोप है कि ग्राम प्रधान सठिया सुमित कुमार पुत्र दलवीर सिंह चार फरवरी की शाम को तहसील में आए और जबरन कंबल मांगने लगे। इसी बात पर ग्राम प्रधान आग बबूला हो गए। जमकर गाली-गलौज और हाथापाई की। शोरगुल सुनकर अन्य लेखपाल मौके पर आ गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को करीब तीन बजे आरोपी उनके कमरे पर आए। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से 25 कंबल चोरी कर ले गए। आरोप है कि प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए भयभीत करने के उद्देश्य से सरकारी काम में बाधा डाली है। इसकी शिकायत उन्होंने तहसील प्रशासन से भी कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें