चोरी का बाजरा मंडी में बेचने वाले दूसरे आरोपी की तलाश
आगरा से लाकर हाथरस में बाजरा बेचते हुए एक को किया था गिरफ्तार
ट्रैक्टर में लादकर तीन दिन पहले शुक्रवार को बेचा गया था
पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई को किया था गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा से लाकर हाथरस में चोरी का बाजरा बेचने के मामले में अब पुलिस को दूसरे आरोपी की तलाश है। एक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया गया। इस मामले में छानबीन चल रही है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट आगरा का ट्रक चलता था और उसका भाई उदयवीर सिंह ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। पिछले दिनों आगरा के राजाखेड़ा से ट्रक में दिल्ली के जाने के लिए लोड हुए बाजरा को दोनों भाईयों ने हाथरस मंडी में बेच दिया। इस मामले की पोल जब खुली तब आढ़तिया को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पहले ही उदयवीर सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन अब पुलिस को उसके भाई वीरेंद्र की पुलिस को तलाश है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसे वहां से जेल भेज दिया। अब दूसरे की तलाश की जा रही है।