फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर दबोचा, तमंचा व नशीला पाउडर बरामद

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदमाश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने सिकंदराराऊ रोड पर नहर के निकट चेकिंग के दौरान एक शातिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और एक किलोग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। इनकी भी तलाश की जा रही है। इस मामले की जानकारी एसपी दफ्तर में अपर पुलिस प्रकाश कुमार ने दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सोमवार की रात को सिकंदराराऊ रोड मेंडू के निकट नहर पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि तीन व्यक्ति लाल रंग की एक्टिवा पर नशीला पाउडर सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वे नहीं रुके और भागने लगे। इस क्रम में अपनी स्कूटी फिसल कर गिर गई। अपनी ओर पुलिस वालों को आते देख एक्टिवा सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी जैसे-तैसे बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीनों शातिरों में से एक शातिर राजकुमार पुत्र हरिओम निवासी कस्बा मेंडू को दबोच लिया। वहीं कृष्णा पुत्र हरिओम निवासी मेंडू व धीरज पुत्र चुन्नीलाल निवासी मोहल्ला जोगियाना हाथरस जंक्शन भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक किलो नशीला पाउडर, 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्त पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई अमित कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, प्रिंस कुमार, नवनीत कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें