फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक को लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने शांतिभंग में किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस को लूट की सूचना देना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को मौके से हिरासत में ले लिया और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया। दरअसल, गांव नगला हरिया के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि उससे कुछ लोगों ने 15 हजार रुपये लूट लिए हैं और मारकर फेंक गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जब मौके पर पहुंची और इस युवक को तलाशा तो यह युवक झाड़ियों में छिपकर बैठा था। पूछताछ करने पर मामला आपसी मारपीट का निकला। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि इस युवक को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया गया है। युवक को फिर कभी इस प्रकार की झूठी सूचना न देने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें