फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस ने डंपर चालक को किया कोर्ट में पेश, जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांवड़ियों को रौंदने वाले डंपर चालक को सादाबाद पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात्रि में सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ार के निकट एक डंपर ने कुछ कांवड़ियों को रौंद दिया था। इसमें छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी ग्वालियर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने चालक को डंपर सहित पकड़ लिया था। चालक का कहना था कि जब वह डंपर चला रहा था तो बारिश आ रही थी और इसके चलते उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और ऐसे में यह दुघर्टना हो गई। पुलिस ने रविवार को डंपर चालक प्रवेश निवारी ततारपुर थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें