फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: उपचुनाव : 73 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत उप निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। उप निर्वाचन में जिले के 73 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं 400 कार्मिकों का डाटा भी निकाल लिया गया है। इन कार्मिकों को पदों के अनुसार पीठासीन, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय में विभाजित कर प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से आरओ व एआरओ नामित कर दिए गए हैं। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 में 67 बूथों, ग्राम प्रधान पद के लिए चार बूथों, बीडीसी के लिए 2 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की तैनाती की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 20 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में तैनात किया गया है। इन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर भी मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें