न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शिविर कार्यालय में आयोजित सादा कार्यक्रम में शिविर कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।
थाना और शाखा प्रभारियों द्वारा ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के अवसर पर थानों पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों, आतंकी हिंसा से दूर रखना है। यह दिन देश के सभी वर्गों के लोगों के बीच आतंकवाद और हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने और उसका लोगों, समाज और देश पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है।