फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जगाई देशभक्ति की अलख

विज्ञापन
हाथरस : सीओ सिटी की अगुवाई में शहर में तिरंगा यात्रा निकालते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में नगर में तिरंगा रूट मार्च सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। इसकी शुरुआत गांधी तिराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
यह तिरंगा यात्रा सासनी गेट चौराहा, सादाबाद गेट होते हुए डीआरबी तिराहा स्थित शहीद पार्क तक निकाली गई। शहीद पार्क स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी, महिला थाना प्रभारी एवं थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा रूट मार्च के दौरान देशभक्ति गीतों का वादन हुआ। इस मौके पर अच्छी सजावट एवं अच्छे टर्न आउट के लिए सीओ सिटी ने महिला थाना के पुलिस अधिकारी व कर्मियों को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें