फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोटा में पिछले वर्ष 30 जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में जा रहे एक युवक को गांव महामौनी के कुछ लोग फायरिंग कर अपहरण कर ले गए थे। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
उल्लेखनीय है कि राजकुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी गंगापुरम कॉलोनी थाना बन्ना देवी अलीगढ़ ने मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि वह 30 जनवरी 2020 को वह मुरसान के गांव सुखा में अपनी मौसी के यहां बाइक से जा रहा था। कोटा मुरसान के पास जब वह पहुंचा तो विनोद जाट, संतोष, नहना व अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इन लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया और बाद में उसे गाड़ी में डालकर ले गए। थाना मुरसान के एसआई मुन्नालाल ने बताया कि नहना उर्फ उमेश पुत्र रामबिहारी निवासी महामौनी मुरसान फरार चल रहा है। इसी वजह से पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें