फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मीट बिक्री की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मंडी प्रशासन अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट बिक्री की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मंडी प्रशासन अनजान
विज्ञापन

मीट बिक्री की वीडियो वायरल होने की रही चर्चा, मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति की सुपर मार्केट की एक दुकान में मीट की बिक्री हो रही है,यह सूचना पुलिस को शुक्रवार की रात मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं मंडी प्रशासन मीट बिक्री से अनजान बना रहा। मीट बिक्री का वीडियो वायरल होने की चर्चा भी रही।
बताते हैं कि मंडी समिति की सुपर मार्केट की एक दुकान में मीट की बिक्री की जा रही है। बीते दिनों आढ़तियों ने मंडी सचिव यशपाल सिंह ने शिकायत की। शिकायत के आधार पर मंडी सचिव ने इस मामले में जांच बिठा दी। मंडी सचिव की मानें इस दुकानदार ने एफडीए से मीट बिक्री का लाइसेंस भी ले लिया है। शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली मंडी की दुकान में मीट की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि पुलिस को मौके पर मीट नहीं मिला। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। वहीं मंडी चौकी इंचार्ज विपिन यादव का कहना है कि मीट बिक्री की सूचना मिली थी। लेकिन वहां मीट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें