फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक साल पहले लापता हुए युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
हाथरस : साल भर पहले लापता हुआ ज्ञानप्रकाश। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से गए 27 वर्षीय युवक को पुलिस ने मंगलवार को एक साल बाद परिजनों से मिला दिया। युवक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि इस बीच युवक के पिता का पुत्र के वियोग में देहांत हो चुका है।
दरअसल, ग्राम बसईकाजी निवासी 27 वर्षीय ज्ञानप्रकाश शर्मा के पिता श्याम सुंदर शर्मा ने किसी बात को लेकर ज्ञान प्रकाश को डांट दिया था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ज्ञानप्रकाश फरवरी 2020 में घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश में काफी ठोकरें खाईं, लेकिन उसका कुछ पत नहीं लगा। इस दौरान ज्ञानप्रकाश के वियोग में उसके पिता की मृत्यु भी हो गई। वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मां ने 17 दिसंबर 2020 को थाने में ज्ञान प्रकाश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसकी जांच हनुमान चौकी प्रभारी एसआई मुकेश बाबू ने की। ज्ञान प्रकाश के पुराने दोस्त का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे सर्विलांस पर लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने ज्ञानप्रकाश का पता लगा लिया। ज्ञानप्रकाश नोएडा में मिला। एसआई मुकेश बाबू परिजनों को साथ लेकर नोएडा पहुंच गए। वहां पुलिस को ज्ञानप्रकाश मिल गया। पुलिस ने उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें