हत्यारोपी मामा की तलाश में पुलिस दे रही दबिशें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के एक रेस्टोरेंट में छात्रा की हत्या करने वाला उसका मामा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में द बिशें दे रही है।
एसओजी टीम को भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पा इसी रेस्टोरेंट में भूरापीर गली नंबर चार निवासी एक छात्रा खुशबू भारती की उसके रिश्ते के मामा ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी सभी को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस अब आरोपी मामा विजेंद्र उर्फ विजय निवासी रायतपुर थाना इगलास हाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी, हाथरस की तलाश में दबिशें दे रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।