फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल

विज्ञापन
हाथरस : जुमे की नमाज के चलते किला गेट स्थित जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के त्योहार से पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज सुरक्षा इंतजामों के बीच अदा की गई। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रही। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा।
जुमे की नमाज के चलते इस शुक्रवार को भी पुलिस-प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी बतौर मजिस्ट्रेट मस्जिदों के आसपास लगाई थी। मजिस्ट्रेट काफी पुलिस बल के साथ मस्जिदों के बाहर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी गई। खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मस्जिदों व अन्य नमाज स्थलों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें