न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला बालापट्टी में दो समुदायों के लोगों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बलवा करने वाले अन्य लोगों की पुलिस तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक मोहल्ले के एक होटल के पास खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियातन मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
पुलिस ने वकील, रिहान, साजिद, मनीष, अनिल, छोटू सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से नामजद सहित अन्य छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी है। संवाद