फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस कर्मी के घर से चोरी में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

चार दिन का समय बीतने के बाद भी सासनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजाहरी के मजरा गोपालपुर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस खाली हाथ है। 26 जनवरी को कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मकान का ताला तोड़कर चोरी की यह घटना हुई थी। इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनमें से आज तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
दरअसल, बल्देव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गढ़ी सहजा जिला आगरा वर्तमान में पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर अलीगढ़ जिले में तैनात थे। गांव गोपालपुर में उनका घर है और वह यहीं परिवार सहित रहते थे। बल्देव सिंह की 23 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गढ़ी सहजा (आगरा) में किया गया था। इस दौरान 26 जनवरी की रात को मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां से लाखों रुपये कीमत के गहने और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इसकी रिपोर्ट मृतक बल्देव के साले के पुत्र पुष्पेंद्र ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें