न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। इस मामले को पुलिस संदिग्ध मानते हुए विवेचना कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सासनी क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के घेर पर सो रही वृद्धा के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें वृद्धा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वृद्धा मेडिकल परीक्षण भी कराया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बनाई गईं स्लाइड को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की है, लेकिन अभी तक आरोपियों के मामले में पुलिस खाली हाथ है। कोतवाली निरीक्षक सासनी अश्विनी कौशिक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।