फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस को नहीं मिली वृद्ध महिला की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिस्टम की उदासीनता के चलते 75 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की स्लाइड की जांच रिपोर्ट पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली है। इस कारण पुलिस इस मामले में कोई भी कानूनी कारवाई करने से कतरा रही है। हालांकि पुलिस शुरू से ही प्रथमदृष्टया घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। जांच रिपोर्ट के इंतजार में यह घटना अभी भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है।
दरअसल, पीड़िता का परिवार गांव के बाहर मकान बनाकर रहता था। पिछले शुक्रवार की रात को वृद्धा मकान के एक भाग में बंधे पशुओं के पास पीड़िता सो रही थी। रात में कुछ लोगों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसके जेवर भी उतरवाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब वृद्धा का बड़ा पुत्र मौके पर पहुंचा तो मां की हालत देखकर उसने शोर मचाया। उसने मां के मुंह से कपड़ा निकाला और हाथ-पांव खोले तो मां ने रोते हुए आपबीती बताई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें