फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शतिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक बरामद

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी का आरोपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 10 जून को थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर वाहन चोर ने अपना नाम करन सिंह पुत्र भुपाल सिंह निवासी किलोनी थाना बल्देव जनपद मथुरा बताया है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल हीरो स्पलेंडर बिना नंबर की बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक रामदास यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें