फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला से दुष्कर्म व पांच लाख हड़पने के आरोपी को पुलिस ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, पांच लाख हड़पने के आरोपी को पुलिस ने धरा
विज्ञापन

युवक ने महिला से जबरन बनाए शारीरिक संबंध
मदद करने के बहाने पांच लाख रुपये भी हड़पे
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में महिला की मदद करने के बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाने और उसके पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस बीच एक युवक उस महिला की मदद करने के बहाने उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि विरोध करने के बाद भी युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। यह भी आरोप है कि युवक ने महिला को मिले क्लेम के पांच लाख रुपये अपने पास यह कहकर रख लिए कि उन्हें बैंक में जमा करा देगा, लेकिन उसने यह रुपये बैंक में जमा नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने रुपये वापस मांगे जो उसे धमकाने लगा और रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे आरोपी महिला के घर आया और उससे जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यहां महिला की बेटी आ गई, उससे भी आरोपी ने धक्का मुक्की की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 406, 452, 323, 504, 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच की जा रही है।
-योगेश कुमार, सीओ सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें