न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला बाबू में बृहस्पतिवार को जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। सतेंद्र निवासी नगला बाबू मुरसान ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने घर पर था।
इस दौरान पास के रहने वाले दो सगे भाई आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सतेंद्र का आरोप है कि मारपीट होती देख उसका भाई चंदन बचाने आया तो उन लोगों ने उसे भी लाठियों से मारापीटा है।
शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख वह लोग उस दौरान वहां से चले गए और अपने घर की छत पर चढ़कर उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे चंदन घायल हो गया है।