फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट में शस्त्र वनाने की फैक्टरी का खुलासा करतीं सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात को संयुक्त कार्रवाई करते हुए तमंचा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ ली है। लहरा रोड पर बंद पड़े भट्ठे के अंदर कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के शातिर लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में बने व अधबने अवैध हथियार व उनको बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात को संयुक्त रूप से लहरा रोड स्थित बंद पड़े भट्ठे के अंदर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से अवैध शस्त्र बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 14 अवैध देसी तमंचे 315 बोर, चार अधबने तमंचे, एक खोखा कारतूस 315 बोर एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सतीशचंद्र पुत्र श्रीराम निवासी चौक मोहल्ला कस्बा व थाना पटियाली कासगंज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन करने के लिए 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस मौके पर 14 अवैध तमंचे 315 बोर, चार अधबने तमंचे, एक खोखा कारतूस, भट्ठी, ब्लोवर पंखा, निहाई लोहा छोटी व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट जगदीशचंद्र, एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र, एसआई डिप्टी सिंह, एसआई रामदास पचौरी व अरुण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें