फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर में ताक-झांक करने पर युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घर में ताक-झांक करने पर एक युवक के सिर पर पड़ोसी ने ईंट दे मारी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र इगलास अड्डे के निकट स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक पड़ोसी के घर में आए दिन ताक-झांक करता था। इस बात को लेकर उसके और पड़ोसी के बीच कई बार विवाद हुआ, लेकिन युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। शुक्रवार की दोपहर को युवक जैसे ही पड़ोसी के घर में झांकने पहुंचा तो उसके सिर पर पड़ोसी ने ईंट दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। यहां से घायल को इलाज के लिए घायल को जिला अस्पताल भेजा। इतने में ही मोहल्ले के कुछ लोग भी थाने पहुंच गए और उन्होंने आपसी बातचीत से दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें