हाथरस: लॉकडाउन के चलते बैरियर लगाकर चेकिंग के लिए खड़ी पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन को लेकर पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस ने फिर 44 बैरियरों पर चेकिंग की और काफी वाहनों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने धारा 188 के उल्लंघन का एक मुकदमा दर्ज किया और 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
लॉकडाउन को लेकर पुलिस ने स्थान-स्थान पर वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने बैरियरों पर चेकिंग कर काफी वाहनों का चालान किया और जुर्माना वसूला। इससे खलबली मच गई। यही नहीं पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 19 वाहन सीज किए। धारा 188 का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त नजर आई। पुलिस ने इस मामले में एक मुकदमा भी दर्ज किया और आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया।
जमातियों की तलाश में भी लगी रही पुलिस
हाथरस। चार जमातियों के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने फिर कुछ मुस्लिम इलाकों में तलाशी की और यह देखा कि कहीं कोई जमाती तो मौजूद नहीं है। इसे लेकर खुफिया तंत्र भी खासा चौकन्ना दिखा। उल्लेखनीय है कि अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो दर्जन जमाती पकड़े थे और इसमें से चार जमाती कोराना संक्रमित भी पाए गए हैं।