फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों पर करें एफआईआर- डीएम

विज्ञापन
हाथरस: सासनी कस्बे में लॉकडाउन के बाद हालात का जायजा लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सैनिटाइज एवं अन्य व्यवस्थाओं का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व सीडीओ आरबी भास्कर ने कस्बा सासनी में जायजा लिया। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि शिकायत लेकर बाहर निकली महिलाओं के घरों पर जाकर पता लगाया जाए कि इनके खाने के लिए खाद्य सामग्री है अथवा नहीं। यदि इस प्रकार की कोई समस्या है तो अविलंब उनके यहां खाद्य सामग्री भिजवाना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि बिना वजह लॉकडाउन को नहीं तोडे़ं और घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने टीचर्स कॉलोनी का मुआयना किया। उन्होंने मौके पर जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए देखा। उन्होंने ईओ सासनी को निर्देश दिए कि छह अप्रैल की शाम तक सासनी के हर मोहल्ले एवं गलियों को सैनिटाइज कर दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें