हाथरस : पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मिट्टी के अवैध खनन में जब्त किए गए ट्रैक्टर।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार देर की देर शाम को छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर मिट्टी खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर एवं जेसीबी चालक अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को पकड़ लिया। लेखपाल की तहरीर पर अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद