फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क निर्माण में पुरानी ईेंटें लगाने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान की गली में पुरानी ईंटों से होता सड़क निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के आर्य समाज रोड से व्यापारी मोहल्ला को जाने वाले रास्ते पर सड़क का निर्माण नगर पंचायत मुरसान द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के साथ पुरार्नी इंटों को ही लगाकर सड़क बनाई जा रही है, जिससे लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने नगर पंचायत के अलावा उच्चाधिकारियों से भी इसकी शिकायत कर निर्माण में र्नई इंटों का प्रयोग कराने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि आर्य समाज रोड से व्यापारी मोहल्ला को जाने वाले इस रास्ते के किनारे बनी हुई नालियों में जलभराव की समस्या रहती थी। इसकी शिकायत लोगों ने नगर पंचायत से की थी, जिसके बाद नगर पंचायत ने इस निर्माण कार्य की शुरुआत कराई है। सड़क के निर्माण में कई वर्ष पुरानी ईंटें लगी हुई हैं। उन्हें ही फिर से इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब इस सड़क निर्माण कार्य का पूरा काम नए सिरे से किया जा रहा है तो फिर इसमें पुरार्नी इंट क्यों लगाई जा रही हैं, जबकि इसमें कार्फी इंट पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा का कहना है कि यह निर्माण कार्य सड़क को उठाने के लिए कराया जा रहा है। यह कार्य नया नहीं है। जो बढ़िर्या इंट हैं, वही प्रयोग में लाई जा रही हैं। खरार्ब इंटों की जगह नई लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें