हाथरस : त्योहार के चलते शहर में भ्रमण करते एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दशहरा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क है। विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पॉलीटेक्निक के मैदान की सफाई कराई। इसी मैदान पर रावण के पुतला का दहन होगा।
पिछले वर्ष कोरोना के चलते दशहरा मेले का आयोजन नहीं हो सका था और रावण के पुतला का दहन भी नहीं हुआ था, लेकिन इस बार पुतला दहन होगा और दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी की है। पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की और सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी की।
इधर, नगर पालिका प्रशासन ने भी दशहरा मेला को लेकर तैयारी की। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पॉलीटेक्निक मैदान का निरीक्षण किया और सफाई कराई। वहां सैनिटाइजर और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष के साथ स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, अनिल कुमार आदि थे।