हाथरस: निर्धारित रेट से आधा मुआवजा निर्धारित करने के विरोध में नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से क्षुब्ध प्लाट स्वामियों ने एनएच 91 पर बन रहे ओवरब्रिज का काम रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने एनएच प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजा की मांग ही। हंगामे के बाद एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम विजय शर्मा, तहसीलदार ठाकुर दास ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुल का काम चालू हो सका।
एनएच 91 ने फरीदाबाद से ओवरब्रिज बनाने का काम चालू किया गया था। कासगंज रोड पर सरदला नाले के पास जैसे ही काम पहुंचा उसे कई प्लांट मालिकों ने रुकवा दिया। इनका कहना था कि जो जमीन एनएच ने अधिग्रहीत की है वो आबादी की है। जबकि मुआवजा की दर खेती की जमीन के हिसाब से निर्धारित की गई है। जमीन सिकंदराराऊ देहात इलाके की है।
इस जमीन का बैनामा प्लांट के रूप में लोगों ने आबादी के हिसाब से स्टांप लगा कर कराया है। जिसके कारण काम रुकवाया प्लॉट स्वामियों ने नारेबाजी की। एडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी से बात हो गई है 12 तारीख को प्लांट स्वामियों के पक्ष में निर्णय हो जाएगा। इस पर प्लांट स्वामी तैयार हो गए तब जाकर काम चालू हो सका।
हाथरस: एनएच पर जमीन के मुआवजे को लेकर हुए विवाद को निपटाते एडीएम।- फोटो : SIKANDHRA RAHU